Showing posts with label गमे-उल्फत की ये रागिनी हमेशा रहे. Show all posts
Showing posts with label गमे-उल्फत की ये रागिनी हमेशा रहे. Show all posts

Sunday, August 2, 2015

तेरे दामन में चांदनी हमेशा रहे

मेरे आंगन में रोशनी भले ना रहे
तेरे दामन में चांदनी हमेशा रहे

मर भी जाऊं तो कफन मिले ना मिले
मेरे खातिर तेरी ओढ़नी हमेशा रहे

तुम भले ही किसी गैर की बाहों में रहो
तेरे दिल में एक जोगनी हमेशा रहे

तेरे आशिक के हर दर्द भरे नज्मों में
गमे-उल्फत की ये रागिनी हमेशा रहे